फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Group vaccination campaign will start in villages from November

नवंबर से शुरू होगा क्लस्टर टीकाकरण अभियान

Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Group vaccination campaign will start in villages from November
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग आगामी एक नवंबर से राजस्व गांवों में (क्लस्टर कोविड) समूह टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। विभाग ने टीकाकरण के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार अभियान के तहत हर गांवों में कैेंप लगाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भी टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग को सिर्फ शासन के आदेश का इंतजार है। बोले पूरी संभावना है कि जनवरी माह से बच्चों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर से क्लस्टर टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी का ली गई है। इसके तहत राजस्व गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण से जब गांव संतृप्त होगा, तब दूसरे राजस्व गांव में टीकाकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। बच्चों को टीका लगाने की तैयारी में पहले तो जिले में मौजूद बच्चों की संख्या का आकलन किया गया। सर्वे के अनुसार जिले में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या करीब 36.6 प्रतिशत है। इसके अलावा टीकाकरण के लिए टीम और केंद्र का निर्धारण आदेश जारी होने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed