फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Group Misdeed victim girl health condition deteriorated in jaunpur pain in stomach and blood came out from mouth admitted to district hospital

जौनपुरः सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी की तबियत बिगड़ी, पेट में दर्द और मुंह से निकला खून, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Sep 2021 08:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Sep 2021 08:55 PM IST
सार

पांच सितंबर की रात करीब दस बजे 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से कुछ दूर गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने मार डालने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Group Misdeed victim girl health condition deteriorated in jaunpur  pain in stomach and  blood came out from mouth admitted to district hospital
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की तबियत बिगड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में सप्ताह भर पहले सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात पीड़िता के पेट में असहनीय दर्द होने के साथ ही मुंह से खून आने लगा था। उसे रविवार की सुबह परिजनों ने लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता को आपात चिकित्सा वार्ड में भर्ती कर गहन उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में सभी चार नामजद आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच सितंबर की रात करीब दस बजे 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से कुछ दूर गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने मार डालने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह घर पहुंचकर अभिभावकों को आपबीती बताई। अगले दिन उसके पिता ने चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पीड़िता को महिला आरक्षी की निगरानी में अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उधर, शनिवार की रात पीड़िता के पेट में असहनीय दर्द होने के साथ ही मुंह से खून आने लगा। परिजनों ने उसे रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता को आपात चिकित्सा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed