{"_id":"69f4dea65d17bf741d083e06","slug":"groom-shot-dead-in-jaunpur-miscreants-shot-five-kilometers-away-from-his-home-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दूल्हे की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घर से पांच किलोमीटर दूर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दूल्हे की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घर से पांच किलोमीटर दूर वारदात को दिया अंजाम
Fri, 01 May 2026 10:41 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 01 May 2026 10:41 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में बरात लेकर जा रहे दूल्हे को घर से पांच किलोमीटर दूरी पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jaunpur News: खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाश गोली मारकर जौनपुर की तरफ भाग निकले। घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर देर रात तक सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बरात 10 किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी। बरात करीब पांच किमी दूर आगे बादशाही बाजार पहुंची थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रोकी और तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की, जो दूल्हे को लग गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; चंदौली में बुलडोजर एक्शन: सपा कार्यालय समेत 50 दुकानों को किया गया ध्वस्त, पूर्व प्रमुख से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
वारदात के बाद भाग निकले बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात में शामिल लोग जब तक कुछ समझ पाते हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले। वहीं, गोली लगने से दूल्हा खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, जिसे आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।