फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grandmother informed police of grand children kidnap in jaunpur UP

यूपी: दादी ने पुलिस को दी बच्चों के अपहरण की सूचना, पुलिस हुई हलकान, जांच में पता चली ये बात

Fri, 06 Aug 2021 06:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 06 Aug 2021 06:34 PM IST
सार

बच्चे के मौसी के संग घर से निकले थे। इस दौरान दादी ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। जब पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि बच्चे मौसी के साथ जा रहे थे।

विज्ञापन
Grandmother informed police of grand children kidnap in jaunpur UP
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार को दो बच्चों के अपहरण की सूचना पर पुलिस घंटों हलकान रही। छानबीन में पता चला कि दोनों बच्चे अपने मौसी के साथ घर से निकले थे तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव निवासी राकेश चौहान की साली अरशदपुर निवासी दीपा चौहान शुक्रवार को अपने पड़ोस की एक महिला के साथ जमुआरी गांव पहुंची। दोपहर में करीब 12 बजे वह राकेश की पुत्री खुशी(10) और पुत्र आर्यन(8) को अपने साथ लेकर पैदल अपने घर अरशदपुर जाने के लिए निकल गई।
विज्ञापन


महिला बच्चों को लेकर गांव के बाहर बगीचे के पास पहुंची थी, तभी राकेश की मां कलावती ने पुलिस को सूचना दे दी कि उनके पोते और पोती का दो महिलाओं ने अपहरण कर लिया है। दोनों महिलाएं बच्चों को साथ लेकर भाग रही हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों महिलाओं को बच्चों के साथ रास्ते में ही पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि बच्चों को लेकर घर जा रही महिला कोई और नहीं बल्कि उन बच्चों की सगी मौसी दीपा चौहान थी। इस संबंध में सीओ केराकत शुभम तोडी ने बताया कि राकेश और उसकी पत्नी के बीच कई साल से आपसी मतभेद चल रहा है। राकेश की साली बच्चों को लेने उसके घर आई थी। वह बच्चों को साथ में लेकर जैसे ही घर से दूर पहुंची तभी राकेश की मां ने अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed