फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grandmother - grandchild killed in crash

हादसे में नानी-नाती की मौत

Sat, 05 Dec 2015 01:00 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 05 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Grandmother - grandchild killed in crash
 सुजानगंज थाना क्षेत्र के परसकापुर मोड़ के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में नानी और  नाती की मौत हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे और परसकापुर मोड़ के पास कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिवार भी अस्पताल में पहुंच गए। वहां उनके विलाप करने से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


 सुजानगंज थाना क्षेत्र के क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी भोला हासमी की पत्नी कमरुलनिशा अपने नाती मजहर पुत्र गुलाम के साथ बाइक से अपने मायके अमाव गांव जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे दोनों सुजानगंज थाना क्षेत्र के परसकापुर मोड़ के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। मौके पर जुटे लोग दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर गांव घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। वहां उनके रोने से माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed