फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Granddaughter's soot on VC's picture

कुलपति की तस्वीर पर पोती कालिख

Mon, 07 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter's soot on VC's picture
13- पूविवि में पीएचडी परीक्षा के परिणाम में धांधली के विरोध में सद्भावना रोड पर कुलपति डा राजाराम ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएचडी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे छात्रों ने कुलपति प्रो राजाराम यादव के चित्र पर कालिख पोत कर आक्रोश जताया। सदभावना पुल के पास पीएचडी संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा साजिशन पीएचडी प्रवेश परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिणाम आने के एक सप्ताह बाद फेल कर दिया गया। इससे जाहिर है कि प्रवेश परीक्षा में किस तरह गोलमाल किया गया है। राज्यपाल द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर कुलपति को बर्खास्त कर देना चाहिए। युवा राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। कहा गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन तीन दिन के अंदर परीक्षा नहीं सुधारता तो छात्र न्यायालय में जाएंगे। सपा नेता अतुल सिंह व अधिवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि कुलपति हमेशा से विवादों में रहे हैं। उनके इस रवैए पर पर राज्यपाल ने ध्यान नही दिया। छात्र नेता कुलपति के तीन साल की उपलब्धियों और कार्यकलापों विवरण पेश करेंगे। सत्यवीर सिंह, विराज ठाकुर, शशांक तिवारी, शशांक मिश्रा, तनु श्री, शोएब, प्रतीक सिंह, संदीप कुमार, संजय सोनकर, नीरज यादव, अभय सिंह, अमित श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, शिवम सिंह गौड़ा, अमन, तनुजा, रुद्रेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed