{"_id":"629ba3467040504c357f9f9b","slug":"government-medicines-worth-more-than-10-lakhs-were-caught-from-the-warehouse-of-the-medical-store-jaunpur-news-vns6572224110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर के गोदाम से 10 लाख से अधिक की पकड़ी गईं सरकारी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर के गोदाम से 10 लाख से अधिक की पकड़ी गईं सरकारी दवाएं
विज्ञापन
करंजाकला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आरएम मेडिकल स्टोर के गोदाम पर शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापा मारा। यहां से 10 लाख से अधिक की सरकारी दवाएं पकड़ी गई। मेडिकल स्टोर का संचालक फरार है।
मेडिकल स्टोर के गोदाम से नारकोटिक्स ड्रग्स के दस हजार टेबलेट, 400 कैप्सूल, 300 इंजेक्शन और नॉट फॉर सेल लिखे 400 कैप्सूल सहित 10 लाख से अधिक की दवाएं पकड़ी गई। एक्सपायर्ड दवाएं भी पकड़ी गई, जिसकी खरीद और बिक्री का कोई रिकार्ड नहीं मिला। सभी दवाओं को जब्त कर लिया गया। मेडिकल स्टोर व गोदाम को सील कर दिया गया। मेडिकल स्टोर संचालक राजेश कुमार यादव फरार है।
कोट...
मामले में मेडिकल स्टोर संचालक सहित छह लोगों के शामिल होने की आशंका है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के भी कुछ लोग हो सकते हैं। - हिमांशु नगापाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट