फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government is working for the upliftment of women: Dayalu

महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार : दयालु

Sun, 09 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Government is working for the upliftment of women: Dayalu
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने महिलाओं की सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। इस दौरान 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में महिलाओं को अधिक सम्मान दिया है। भाजपा की सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए समर्पित है जो महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही है। कहा कि मोदी-योगी की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र ने कहा कि ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के त्याग, प्रेम और धैर्य को उनकी पहचान बताया। जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाते हैं। समापन पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कहा कि नारी सशक्तीकरण का मतलब महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता देना। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, अंजना श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख राकेश वर्मा, अंजू पाठक, अंजना सिंह, सारिका सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed