फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government departments do not act on

सरकारी विभागों पर कार्रवाई नहीं

Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोजौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरोजौनपुर। Updated Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government departments do not act on
money shimla
जली विभाग बकाया वसूली करने में दोहरी नीति अपना रहा है। विभागों के बकायों के प्रति उसके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। 20 विभागों का लगभग तीन करोड़ 50 लाख रुपये बकाया है। जबकि कामर्शियल सहित पंपिंग सेट व बत्ती आदि के बकाएदारों के विरुद्ध रोज अभियान चलाकर कनेक्शन काटने सहित एफआईआर दर्ज कराने का कार्य किया जा रहा है। अब तक अभियान चलाकर विभाग ने प्राइवेट 93 बकाएदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। साथ ही 650 बकाएदारों के कनेक्शन कांटे गए हैं।
विज्ञापन


 बिजली विभाग द्वारा रोज अभियान चलाकर बकाया वसूलने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन उसकी यह कार्यवाही सिर्फ कामर्शियल सहित पंपिंग सेट व बत्ती आदि के बकाएदारों तक ही सीमित है। वहीं विभागों में बकाए बिल की वसूली को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। न तो विभाग को नोटिस ही दी गई हैं और न हीं विभागों के विरुद्ध कोई अन्य कार्यवाही ही की जा रही है।
विज्ञापन


जबकि विभागों के आंकड़ों पर गौर करें तो 20 विभागों का लगभग तीन करोड़ 50 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है।जिसमें कृषि में 4.55  लाख, ब्लाक कार्यालयोें में 24.25  लाख, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 57.34 लाख, पशु चिकित्सालय का 3.26 लाख, चिकित्सा में 1.16 लाख, निर्वाचन में 12.51 लाख, परिवहन में नौ हजार, पर्यावरण में 6.94 लाख, विशेष क्षेत्र कार्यक्रम मेें3.16 लाख, सेतु में 24.63 लाख, संचार साधन सड़कों में 4.82 लाख, वन में 7.16 लाख, होमगार्ड 99 हजार, राजनीतिक पेंशनर व अन्य व्यय कार्यालय में 10.15 लाख, ऋण सेवा एवं अन्य व्यय कार्यालय में 1.24 लाख, प्राथमिक शिक्षा में 10.31 लाख, समाज कल्याण में 36 हजार, सार्वजनिक उद्ययन में 16.41 लाख, सिंचाई में 2.70 लाख रुपए बकाया है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन एसके सोनोदिया का कहना है कि विभागों का बकाया वसूलने का कार्य मार्च माह में किया जाएगा। 20 विभागों पर तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपए बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed