फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government claims washed away in 10.6 mm of rain; waterlogging exposes the reality of preparedness.

Jaunpur News: 10.6 एमएम बारिश में बह गए सरकारी दावे कीचड़, जलभराव ने खोली तैयारियों की पोल

Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government claims washed away in 10.6 mm of rain; waterlogging exposes the reality of preparedness.
बरसात के बाद मड़ियाहूं तहसील परिसर में भरा पानी। स्रोत-संवाद
जौनपुर। जनपद में अभी ठीक से बारिश शुरू भी नहीं हुई है कि जल निकासी की व्यवस्था ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। महीनेभर पहले से दिए जा रहे आदेश-निर्देश सब कोरमपूर्ति तक ही सिमट गए। एक दिन पहले मंगलवार को हुई 10.6 एमएम बारिश ने ही गांवों की कच्ची गलियों तक को कीचड़ से भर दिया है। यही नहीं, तहसील, ब्लॉक से लेकर अस्पताल परिसर तक में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। एेसे में अब संक्रामक बीमारियों का खतरा इन्हीं स्थानों पर सताने लगा है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं। तहसील परिसर और सीएचसी में पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी बारिश में ही परिसर में पानी भर जाता है। इससे वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को आवागमन में कठिनाई होती है। वहीं सीएचसी परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि पिछले वर्ष जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पंपसेट लगाकर पानी निकलवाया गया था। इस वर्ष भी यदि निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हुई तो बरसात के दौरान वही स्थिति उत्पन्न होगी।
विज्ञापन

बदलापुर : जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से तेज बरसात होने पर तहसील परिसर में पानी जमा हो जाता है। इससे अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता मनोज तिवारी ने बताया कि इस गंभीर समस्या के बाबत आज एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर निजात की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज। हल्की बारिश में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी। हल्की बारिश के बाद पूरा परिसर जलमग्न हो गया। मरीज पानी के बीच से ओपीडी और वार्ड तक पहुंचे। अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल ने बताया कि अस्पताल परिसर में जल निकासी की व्यवस्था कराने के लिए बजट का इंतजार किया जा रहा है।
चंदवक। बाजार स्थित डोभी ब्लॉक कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही पानी होने से फरियादियों और ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किनारे पर ईंट बिछाकर अधिकारी और कर्मचारी आवागमन कर रहे हैं।

जलालपुर : पिछले दिनों हुई बारिश से पीएचसी परिसर में कई िदनों से पानी भरा है। इससे मरीजों और तीमारदारों का इसी गंदे और संक्रामक पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल के सामने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई नाली सड़क चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई है। नाली चोक से पानी आगे पानी बंद हो गया है। इससे कस्बे के मकानों से निकला गंदा पानी शौचालय के टंकी का पानी अस्पताल परिसर में भर रहा है। अस्पताल के आवासीय परिसर में रहने वाले स्टाफ एएनएम कुसुम सिंह, कंचन सिंह, फार्मासिस्ट विजय सिंह, स्टाफ नर्स अवनीश का कहना है कि परिसर में गंदगी के कारण डॉक्टरों और स्टाफ का परिसर से निकलना मुश्किल हो गया है। अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी डीएम, एसडीएम केराकत,सीएमओ, बीडीओ जलालपुर समेत अन्. अधिकारियों को दी गई है। अब तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका।

बरसात के बाद मड़ियाहूं तहसील परिसर में भरा पानी। स्रोत-संवाद

बरसात के बाद मड़ियाहूं तहसील परिसर में भरा पानी। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed