फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government can end discrimination

सरकार बनी तो भेदभाव खत्म

Thu, 02 Mar 2017 12:40 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 02 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Government can end discrimination
जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या। - फोटो : jounpur
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मड़ियाहूं और मछलीशहर विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अपनी दोनों जनसभाओं में उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि गरीबों का हक लूटने वालों को दुबारा मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी को पप्पू और गप्पू की जोड़ी बताई। वह मड़ियाहूं विधानसभा के विवेकानंद इंटर कालेज के मैदान में अपना दल प्रत्याशी लीना तिवारी और मछलीशहर विधानसभा के गंगादीन रामकुमार इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी अनीता रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।  उन्होंने पीएम मोदी की बात को दोहराते हुए कहा कि सरकार ईद पर तो बिजली देती है लेकिन दीवाली पर बिजली नहीं आती। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो भेदभाव खत्म होगा। समान रूप से सर्व समाज का विकास होगा। प्रदेश भर में मवेशियों के कत्लखाने बंद किए जाएंगे। राहुल गांधी और अखिलेश की जोड़ी को पप्पू और गप्पू की जोड़ी बताते हुए कहा कि अखिलेश झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर अनीता रावत, कमला सिंह, अरविन्द सिंह दारा, मनोज सिंह, देवशरण मौर्या, सन्तोष बिंद, विरेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र यादव, राजेश सिंह मौजूद थे। अध्यक्षता सुशील उपाध्याय और संचालन रांजेंद्र सिंह ने किया। जबकि मड़ियाहूं में हुई जनसभा की अध्यक्षता लालजी सेट और संचालन अजय सिंह ने किया। यहां ब्रह्मदेव मिश्र, लीना तिवारी, शमशेर सिंह, श्यामदेव दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed