फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gorkha Regiment captured Jamaya Trophy

गोरखा रेजीमेंट ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

Wed, 15 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorkha Regiment captured Jamaya Trophy
22- केराकत के नार्मल स्कूल के मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों के स? - फोटो : JAUNPUR
केराकत । नार्मल स्कूल के मैदान पर चल रहा चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला गया। जिसमें 1/3जीआर गोरखा रेजीमेंट वाराणसी ने बरेली हास्टल को एक गोल से हराकर मैच का खिताब जीत लिया। रेफरी ने गोरखा रेजीमेंट को विजेता व बरेली टीम को उपविजेता घोषित किया।
विज्ञापन

प्रथम हाफ मैच में दोनों टीमें गोल बनाने में नाकाम रही। किन्तु दूसरे हाफ मैच में गोरखा रेजीमेंट टीम ने चालिसवें मिनट में एक गोल दाग कर निर्णायक बढ़त बना लिया ।रेफरी ने गोरखा रेजीमेंट को विजेता तथा बरेली को उपविजेता घोषित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व फीता काटकर मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि केराकत नार्मल स्कूल के मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने हेतु पूरा प्रयास करेगें । युवा खेल में जिस तरह से हौसले व उमंग के साथ खेलते हैं तो उसी तरह उमंग जोश के साथ देश के विकास में लगे। जिससे देश की दशा दिशा बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सकें। विशिष्ट अतिथि संदीप तुलसी यादव पहलवान वर्ल्ड चैम्पियन शिप्रा ब्रान्च मेंडल गिरको रोमन ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। सपा नेता संजय सरोज ने विजेता टीम के कप्तान भूपेंद्र थापा व उप विजेता टीम के कैप्टन आनंद पाल को कप देकर सम्मानित किया । मैन आफ दी मैच दी सीरीज बरेली के सद्दाम हुसैन को व मैन आफ दी मैच गोरखा रेजीमेंट के खिलाड़ी सरोज गुरूड़ को देकर सम्मानित किया ।रेफरी की भूमिका मुनौवर हाजी,मनोज तिवारी, अजय यादव व रजाउल्लाह अंसारी निभाई। केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के संस्थापक दूधनाथ यादव व अध्यक्ष लालजी यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद , इंजीनियर चंद्रजीत यादव ,जेई नवीन चंद यादव , सुमन यादव, राम आसरे विश्वकर्मा , बीरू यादव व विनोद साहू ,सत्येन्द्र सिंह ,मुन्ना यादव , आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed