फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomti the build pollution-free

गोमती को बनाएंगे प्रदूषण मुक्त

Sat, 02 Jan 2016 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 02 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gomti the build pollution-free
बीएचयू आईआईटी के विभागाध्यक्ष एवं संकट मोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि गोमती को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बहुत कार्य बाकी है। इसके लिए संकट मोचन फाउंडेशन और स्वच्छ गोमती
विज्ञापन


अभियान जागरूकता अभियान चलाकर  नदी को प्रदूषण मुक्त बनाएगा। प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई सरकारी मदद की दरकार नही होगी। प्रतिमा विसर्जन घाट पर शुक्रवार को स्वच्छ गोमती अभियान अविरल
विज्ञापन


 गोमती के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ गोमती मेला को प्रोफेसर मिश्र बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर गोमती के जल का पांच बार परीक्षण कराया गया है। स्थिति यह है कि इसका जल हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


धोने और खेतों की सिंचाई करने तक भी योग्य लायक भी नही है। कहा कि संकट मोचन फाउंडेशन स्वच्छ गोमती अभियान की मदद से एक प्रोजेक्ट तैयार करा रहा है, जिसे अंतिम रूप शीघ्र ही दे दिया जाएगा। बीएचयू न्यूरो

 विभागाध्यक्ष डा. वीएन मिश्र ने कहा कि नदी के पानी का टीडीएस तय मानक से बहुत अधिक हो गया है जो सबसे गंभीर विषय है। इसका खुलासा स्वच्छ गंगा रिसर्च लेबोरेटरी की जांच में हो चुका है। समारोह को नगर पालिका अध्यक्ष

दिनेश  टंडन, स्वच्छ गोमती अभियान के संरक्षक नीरज गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले शाही पुल से सद्भावना पुल तक नौका रेस,

 सद्भावना पुल पर एयर-शो, सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। समारोह का समापन रात्रि करीब नौ बजे मां गोमती नदी के घाट पर आरती के बाद हुआ। मेले में तरह-तरह के स्टाल भी लगाए गए


थे। जहां लोगों ने मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष गौतम गुप्ता महामंत्री विकास शर्मा ने लोगों का स्वागत और  संयोजक डा. राजवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed