फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomti river water level Increased day by day in jaunpur flood like situation in low lying areas of Kerakat and Dobhi

जौनपुरः गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर, केराकत और डोभी के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

Thu, 12 Aug 2021 04:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 04:53 PM IST
सार

केराकत और डोभी इलाकों में अब स्थिति बाढ़ जैसी बन गई है। वहां गोमती नदी के किनारे निचले इलाकों में बसे लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है।  बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Gomti river water level Increased day by day in jaunpur  flood like situation in low lying areas of Kerakat and Dobhi
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्थिति का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर शहर के मध्य से गुजरी आदि गंगा गोमती नदी का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रोज एक फीट के हिसाब से बढ़ रहे जल स्तर के कारण गोमतेश्वर नाथ मंदिर में कमर के ऊपर तक पानी पहुंच गया है। वहीं, मंदिर के आगे बने घाट की सीढ़ियां पर भी पानी लग गया है। यही स्थिति बजरंग घाट की भी है। इधर, वहीं, केराकत और डोभी इलाकों में अब स्थिति बाढ़ जैसी बन गई है।

विज्ञापन


वहां गोमती नदी के किनारे निचले इलाकों में बसे लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है। जिसके कारण लोग अब पलायन करने लगे हैं।  बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गोमती के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से 8.05 करोड़ की लागत से नमामि गंगे योजना के तहत हो रहे विकास का कार्य अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। निर्माण कार्य में लगाए गए बांस-बल्ली भी पानी में डूब गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में घुसा पानी, मंदिर में पनाह ले रहे लोग

गोमती नदी का पानी  तटीय इलाकों में  घुसने लगा है। कई रिहायशी मकानों व मड़हे में पानी घुसने से लोग सुरक्षित छांव  तलाशने  लगे हैं। कुछ तो मंदिरों पर पनाह लिए हुए हैं। सबसे ज्यादा स्थिति  चंदवक घाट  पर बसे गोस्वामी  व मल्लाह  बस्ती प्रभावित  हुई है। गोमती  चंदवक घाट पर स्थित  गोमती का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। केराकत में बरमलपुर के पास स्थित डा. अमरसेन का  मकान  व अर्जुन यादव का गत्ता फैक्ट्री के चारों तरफ पानी गिर गया है।

इससे विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी गांव  के गोमती  पुल से बरमलपुर जाने वाले मार्ग  के पानी में  डूबने से बरमलपुर के लोगों का आवागमन  बाधित हो गया है। डोभी इलाके में  जलस्तर बढ़ने से गोमती नदी के किनारे के गांव बरमल पुर ,चंदवक घाट, चवरवर  आदि निचले इलाकों में गांव की आबादी तक बाढ़ का पानी आ गया है, जिससे चंदवक घाट के मल्लाह बस्ती में दो तीन मकानों में पानी घुस गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed