फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gomateshwara Gomti water entered the temple

गोमतेश्वर मंदिर में घुसा गोमती का पानी

Sat, 13 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gomateshwara Gomti water entered the temple
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से शाही पुल के नीचे स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर में घुसा पानी।
बारिश के साथ ही गोमती के जल स्तर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। नदी का पानी शुक्रवार को शाही पुल के नीचे स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर में घुस गया। पिछले 24 घंटे में गोमती के जलस्तर में प्रति घंटे करीब सवा सेंटी मीटर के हिसाब से वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम पांच बजे तक जहां गोमती का जल स्तर 7.8 फीट था वहीं शुक्रवार को उसी समय तक नदी का जल स्तर 8.9 सेंटी मीटर दर्ज किया गया।   हालांकि नदी का पानी अभी खतरे के निशान से काफ ी नीचे बह रहा है।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे जरूर है पर बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी करने का दावा किया है। जो इलाके बाढ़ की चपेट में आते हैं उनकी सुरक्षा के लिए बाढ़ चौकियों की स्थापना कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती का जल स्तर बढ़ने पर सबसे पहले केराकत तहसील के गोमती के किनारे के गांव प्रभावित होते हैं। बदलापुर तहसील क्षेत्र के शाहपुर सानी, गोपालापुर और आस पास के गांवों में भी सबसे पहले गोमती का पानी बाढ़ आने की दशा में पहुंचता है।


गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से पानी का बहाव भी तेज हो गया है। शाही पुल और सद्भावना पुल से गुजरने वाले लोग रुक कर नदी के पानी का नजारा जरूर देख रहे हैं।   पुल की रेलिंग के सहारे लटक कर घंटों नदी में पानी की तेज धारा को देख रहे हैं। जिन घाटों पर तार के सहारे नाव चलती थी वहां अब नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते पतवार के सहारे नाव चलाई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed