जौनपुर। नगर के राजा साहब फाटक के राजमहल में सोमवार को स्वर्णकार समाज जौनपुर का शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। उपस्थित लोगों ने फूलों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर होली मिलन समारोह मनाया। पहले चरण में अध्यक्ष राजकुमार सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ, महामंत्री विष्णु सेठ व कोषाध्यक्ष अनिल सेठ को मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ ने शपथ दिलाई। द्वितीय चरण में संस्था के उपाध्यक्ष सुनील सेठ, बंशीधर सेठ, विनय बरौतिया, विनोद सेठ, राधेश्याम सेठ, सूरज सेठ, अनिल कुमार वर्मा, सन्नी वर्मा, संतोष सेठ एवं वरिष्ठ मंत्री प्रिन्स सेठ, मनोज वर्मा को संस्थापक व संरक्षक नन्हें लाल वर्मा ने शपथ दिलाई। तीसरे चरण में मंत्री मंडल रमेश सेठ, राजकुमार सेठ, राजीव सेठ, संतोष सेठ, धर्मेंद्र सेठ, दिनेश वर्मा, मनीष सोनी, आशीष सोनी, सुशील कुमार स्वामी, कमलेश सोनी, उमाशंकर सेठ, रामप्रताप सोनी, एवं कार्यकारिणी सदस्य शम्भू नाथ सेठ, राजेश सेठ, ऋषि वर्मा, सचिन सोनी, राजेन्द्र सेठ, सुनील सेठ, विष्णु सेठ, शिवम सोनी को समाजसेवी अशोक कुमार सेठ ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ ने कहा कि सभी को समाज के हित में कुछ बेहतर करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर निरंजन वर्मा, प्रेम चंद सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, श्याम बाबू सेठ, राकेश सेठ, रवि सेठ, सक्षम सेठ, महेंद्र सेठ, हीरालाल सेठ, दिलीप सेठ आदि रहे।