फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Golden card made of 752 people in Jan Arogya Mela

सीएम जन आरोग्य मेले में 752 लोगों का बना गोल्डेन कार्ड

Mon, 08 Mar 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Golden card made of 752 people in Jan Arogya Mela
जौनपुर। जिले के सभी 76 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 5097 मरीजों की जांच की गई। वहीं 752 लोगों को गोल्डेन कार्ड बनाया गया। इसमें 2953 लोगों की कोरोना जांच की गई, लेकिन कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सारी बीमारियों की जांच और इलाज की व्यवस्था थी। हर केंद्र पर अलग से कोविड हेल्प डेस्क बनी थी, जहां पर स्कैनर और पल्स ऑक्सीनेटर से कोविड-19 की जांच की जा रही थी। एसीएमओ व मेला के नोडल अधिकारी डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में त्वचा, मधुमेह, गैस्ट्रो, सांस और उच्च रक्तचाप के रोगी आए। इस दौरान जिले के 76 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 395 सांस, 420 गैस्ट्रो, 464 मधुमेह, 734 त्वचा, 305 हाइपर टेंशन, 148 एनीमिया, 124 लीवर, 13 टीबी के मरीजों की जांच की गई। वहीं 236 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही 211 गर्भवती महिलाओं व 2040 अन्य मरीजों को जांच की गई। सभी को सलाह व दवाएं मुफ्त में दी गई। इस दौरान वहीं 752 लोगों को गोल्डेन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed