फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gold and silver jewelery sold for more than 50 crores on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर 50 करोड़ से अधिक के बिके सोना-चांदी के जेवरात

Wed, 04 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelery sold for more than 50 crores on Akshaya Tritiya
जौनपुर। अक्षय तृतीया के मौके पर मंगवार को बाजार सजे हुए नजर आए। खासकर सर्राफा कारोबारी सुबह-सुबह ही दुकान को सजाते दिखे। कोरोना के कारण दो साल बाद खुलकर खुले बाजार से सर्राफा कारोबारियों के चेहरे खिल गए। ईद और अक्षय तृतीया तथा तेज लगन के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की। सर्राफा कारोबारियों का कहना था है कि इस बार जिलेभर से 50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के चलते सुबह-सुबह ओलंदगंज, चहारसू कोतवाली मार्ग समेत जनपद के सभी बाजारों में सर्राफा की दुकानें खुल गई थी। कर्मचारी साफ-सफाई के साथ-साथ दुकान को फूल माला से सजा रहे थे। यह दौर दोपहर तक देखा गया। वहीं, इस पर्व पर दो साल बाद भी खरीदार खुलकर आए। सभी शो-रूम में ग्राहकों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही थी। कारोबारियों की मानें तो अक्षय तृतीया पर ही 50 करोड़ से ऊपर का कारोबार हुआ। गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ ने बताया उम्मीद से अच्छा कारोबार हुआ है। ग्राहक अपनी पसंद के ज्वेलरी खरीदने में खूब रूचि दिखा रहे थे। उधर सभी मैरेज लॉन में डीजे की गूंज सुनाई दे रही थी। पुलिस-प्रशासन भी शादियों में नजर बनाए हुए रहे। सूचना मिलने के लिए कई नंबरों को भी एक्टिव कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed