{"_id":"67855e9b50347c26010c3284","slug":"godhana-jarauna-rampur-road-will-be-two-lane-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128235-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टू लेन का होगा गोधना-जरौना- रामपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टू लेन का होगा गोधना-जरौना- रामपुर मार्ग
विज्ञापन
जौनपुर/ मीरगंज। गोधना से जरौना होते हुए रामपुर जाने वाले मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। 27 किलोमीटर का यह मार्ग टू लेन किया जाएगा। फिलहाल इसकी लंबाई महज 4 मीटर है जिसे बढ़ा कर 9 मीटर की सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 27 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। सड़क निर्माण से 50 गांव के करीब 4 लाख लोगों को इसका लाभ होगा। जौनपुर से मिर्जापुर को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ए तथा मछलीशहर-वाराणसी एनएच 731 बी को य लिंग मार्ग जोड़ेगा। जिसकी लंबाई 27 किलोमीटर है। इस लिंक मार्ग से रोजाना 5 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। अक्सर मछलीशहर से वाराणसी और भदोही जाने वाले लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। सिंगल होने के नाते इस मार्ग पर हादसे का डर रहता है। बीच-बीच में यह मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त भी है। गोधना-जरौना-रामपुर तक मार्ग चौड़ा होने से अगहुआ, किसान नगर, मीरगंज, जरौना, कटवार, निगोह, राजापुर, परियत, सेहरा, सपही, सधीरनगंज, रामपुर जैसे बड़े बाजार का विकास होगा। वही 50 गांव के लोगो का आवागमन में सहूलियत मिलेगी जिसकी आबादी करीब 4 लाख है।
शहर के भी दो मार्गों की होगी मरम्मत : शहर के कालीकुत्ती-रुहट्टा मार्ग व जौनपुर जंक्शन रोड की मरम्मत की जानी है। इसके लिए भी पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। बजट मिलते ही इन मार्गों की मरम्मत की जाएगी। इससे शहर की मुख्य आबादी प्रभावित है।
गोधना से जरौना होते हुए रामपुर तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। बजट भी पास हो गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -राजेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि