फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Goddess of speech and learning worshiped by law

विधि-विधान से पूजी गईं वाणी और विद्या की देवी

Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Goddess of speech and learning worshiped by law
4- रासमंडल स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर बसंतोत्सव मनातीं जेसीआई की महिलाएं - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बसंत पंचमी का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना हुई तो विभिन्न संगठनों ने सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए ऋतुराज बसंत का शानदार स्वागत किया। इस दौरान गांवों में होलिका की भी स्थापना की गई।
विज्ञापन

जज कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल की ओर से नौ कुंडीय यज्ञ में बाल विद्या मंदिर गंगा पट्टी कला के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। कृष्ण लीला की मोहक प्रस्तुतियां दी। दमयंती सिंह के भजनों पर श्रोता भक्ति भाव में झूमते रहे। कार्यक्रम में देशबंधु पद्माकर मिश्र, अनिल सेठ, सुशीला श्रीवास्तव, गायत्री राय, गीता सिंह, मीना सिंह, किरन सिंह, गंगोत्री साहू आदि मौजूद रहे। जेसीआई की जेसीरेट विंग ने सिपाह स्थित जगन्नाथ मंदिर में बसंत पंचमी मनाया। मां सरस्वती के रुप में वंशिका जायसवाल आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर जेसीआई अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, किरन सेट, सोनी जायसवाल, स्वर्णिमा, जूही वर्मा, सुमन श्रीवास्तव, मीनू, गायत्री, वंदना, अर्चना सिंह, वंशिका सिंह, पूनम, पिंकी, आकांक्षा द्विवेदी, सिमरन तिवारी, आरती आदि मौजूद रहे। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ.ओमप्रकाश सिंह, आलोक नाथ पांडेय, मधुलिका सिंह, गीता मिश्र, डॉ.वंदना सिंह, डॉ.पूनम पांडेय, अमित प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बक्शा: मखदूमपुर गांव स्थित सीताराम सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक लाल रत्नाकर सिंह, प्रबंधक डॉ.सुधीर सिंह, प्रधानाचार्या गरिमा सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने सामूहिक पूजन किया। जफराबाद: नगर स्थित केपी पांडेय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को बसंत पंचमी पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ग्रुप ए से उजाला हाशमी प्रथम, शिवानी विश्वकर्मा द्वितीय, ग्रुप बी से इकरा प्रथम, दीपिका द्वितीय, आशीष निषाद तृतीय, ग्रुप सी से मरियम प्रथम, चंद्रकला निषाद द्वितीय शफक कुरेशी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ओम प्रकाश चतुर्वेदी व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ.शंकराचार्य तिवारी, जितेंद्र कुमार नीलम, गौरीशंकर यादव, रामजी चौरसिया, सनाउल्लाह, ज्ञान कुंवर आदि मौजूद रहे। संचालन शिवशंकर निर्मल ने किया।

बदलापुर: श्री समरथी राजाराम दिव्यांग बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा में मां सरस्वती की विधिपूर्वक आराधना हुई। प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने पर्व की पौराणिक महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर वीरेंद्र यादव,अंकित रजक, विष्णुकांत तिवारी, रीना, जूही, पूजा, शशिकला, रंजू, रीना गौतम, मोनिका आदि मौजूद रहे। संचालन अमर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed