{"_id":"ccfb5a7ebea5621b8b1b438a566760fe","slug":"giving-false-information-shall-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सूचना देने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सूचना देने वाले जाएंगे जेल
जौनपुर ब्यूराे
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पुलिस ने होमवर्क तेज कर दिया है। 32565 हजार लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर 75 बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध कर 9 हजार असलहे जमा करा लिए गए हैं।
दर्जन भर से अधिक स्थानों पर खुद एसपी राजूबाबू सिंह ने जाकर प्रत्याशियों की क्लास ली । उन्होंने कहा है कि चुनाव के दौरान किसी ने फर्जी सूचना दी तो उसे जेल भेजा जाएगा।
रविवार को बक्शा, बदलापुर और सिंगरामऊ थाने क्षेत्र के अलग अलग गांवों में एसपी ने प्रत्याशियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनका सहयोग मांगा।
जिले में प्रथम चरण में करंजाकला, सोंधी, सुइथाकला, खुटहन और बक्शा विकास खंड में चुनाव है। पूरा क्षेत्र संवेदनशील प्रशासन की नजर में हैं। इसी वजह से प्रशासन होमवर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी राजूबाबू सिंह निरंतर भ्रमण कर लोगों को चुनाव में प्रशासन की मदद करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना दें।
जरूरत पड़ी तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर पर्चा भी निरस्त कराया जाएगा। डीएम एसपी सरपतहा, खुटहन, सोंधी, सरायख्वाजा, बदलापुर, बक्शा, सिंगरामऊ समेत दर्जन भर स्थानों पर मीटिंग कर चुके हैं।
सभी एसओ भी अति संवेदनशील गांवों में जाकर मतदाताओं और प्रत्याशियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। एसडीएम और सीओ को भी मीटिंग के लिए लगाया गया है।
एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव भी 20 से अधिक गांव और थानों में प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ा चुके हैं।
पंचायत चुनाव के दौरान जिले में अब तक तीन कुंतल विस्फोटक पदार्थ, शराब की अवैध फैक्ट्रियां पकड़ी गई हैं। चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। लक्जरी गाड़ियों को भी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को बक्शा के हैदरपुर गांव में एसपी ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। मनीलाल यादव, मनोज सिंह, शिवश्याम सिंह, महेंद्र कुमार, राकेश यादव, गुड्डू, अरविंद सिंह, सुभाष यादव, जिलेदार आदि मौजूद थे।
बदलापुर थाना परिसर में हुई बैठक में एसपी राजूबाबू सिंह और एसडीएम ममता मालवीय ने लोगों से समस्या की जानकारी ली। इस मौके पर एसओ पंकज पांडेय, पंकज सोनी, भीम चौहान, कैलाश, ओम प्रकाश, राजनाथ यादव मौजूद
थे। सरायख्वाजा में इंस्पेक्टर सीबी सिंह ने चौपाल लगाया, गौराबादशाहपुर में एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने रविवार प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधिक इतिहास वालों को एजेंट नहीं बनाया जाएगा।