फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl's house beaten, four injured if she refuses to marry

शादी से मना किया तो लड़की के घर पर की मारपीट, चार घायल

Sat, 02 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Girl's house beaten, four injured if she refuses to marry
मुंगराबादशाहपुर। शादी करने से मना करने पर मनबढ़ों ने लड़की के घर पर धावा बोल दिया। लाठी डंडे से पिटाई कर चार कर महिला समेत चार को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि चार लोग बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी की बात प्रयागराज के हंडिया में चल रही थी। बाद में लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इससे तमतमाए लड़का पक्ष के छह की संख्या में लोग बोलेरो से शुक्रवार को दिन में 11 बजे लड़की के गांव पहुंच गए। शादी न करने की वजह पूछी और लड़की पक्ष पर हमला बोल दिया। सबको लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बोलेरो सवार फरार होने लगे। गांव के लोगो ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । शेष सभी बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed