फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl murdered by slitting her throat, dead body found thrown in a well

Jaunpur News: गला काटकर युवती की हत्या, कुएं में फेंका मिला शव

Thu, 14 Dec 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girl murdered by slitting her throat, dead body found thrown in a well
मुंगराबादशाहपुर। उकनी गांव में एक युवती (23) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को गांव स्थित एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया। घटनास्थल से युवती का घर करीब ढाई किमी दूर है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

उकनी गांव निवासी विजय कुमार यादव ने गांव के किनारे खेतों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल लगा रखा है। सुबह करीब नौ बजे परिजन खेत में पानी भरने के लिए ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो देखा कि एक युवती की लाश कुएं में औंधे मुंह पड़ी है। वह घबरा गए और भागते हुए गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान शैलेश सिंह ने थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को घटना की सूचना दी। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है। युवती के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। शाम को उसकी पहचान पंवारा थाना क्षेत्र के जखनिया गांव निवासी पूजा (23) के रूप में हुई। उसके पिता हौसला प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि मेरी बेटी घर पर थी। सुबह जब घर के लोग उठे तो पूजा घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद दोपहर में जानकारी हुई कि उकनी गांव में किसी युवती की लाश कुएं से बरामद हुई है। फोटो से पुत्री को पहचान कर पाया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed