{"_id":"60991b7247e3171e69784ad4","slug":"girl-missing-from-swadhar-grah-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: स्वाधार गृह से रात में लापता हुई युवती, खोजबीन में लगी पुलिस की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: स्वाधार गृह से रात में लापता हुई युवती, खोजबीन में लगी पुलिस की टीमें
Mon, 10 May 2021 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 May 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित महिला स्वाधार गृह से रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय एक युवती लापता हो गई। स्वाधार गृह के कर्मचारियों की खोजबीन के बाद युवती नहीं मिली तो स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होने पर संध्या की खोजबीन के लिए प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह व पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
स्वाधार गृह के किशोरियों की सुरक्षा के लिए महिला गार्ड की ड्यूटी आठ-आठ घंटे पर बदलती रहती है। एक माह पूर्व तमिलनाडु की महिला की मौत हो गई थी। मौत की खबर को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता चौधरी द्वारा निरीक्षण के दौरान स्वाधार गृह टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी सुरक्षा में सेंध लगाकर युवती लापता हो गई।
विज्ञापन