फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl killed in road accident, two injured

सडक दुर्घटना में बालिका की मौत, दो घायल

Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl killed in road accident, two injured
जौनपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सडक दुर्घटनाओं में एक बालिका की मौत हो गई। बोलेरो पलटने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज निवासी खुशी (15) पुत्री बच्चा गुप्ता अपने ननिहाल गजराजगंज मुहल्ले निवासी दुलारी देवी के यहां 15 दिन पूर्व आई थी। वह बृहस्पतिवार को शाम को 6 बजे साइकिल से बाजार गई थी। वापस लौटते समय जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे डंपर की चपेट में आ गई। खुशी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। डंपर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने चालक परिचालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक परिचालक को हिरासत में ले लिया। खुशी की नानी दुलारी देवी, मामा राजेश व सोनू भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कौडि़यां चौराहे पर अनियंत्रित बोलेरो बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। महराजगंज बाजार निवासी रमेश गौतम अपने परिवार के साथ आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी बृजेश गौतम के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। क्षेत्र के कौडि़यां चौराहे पर स्थित एक चाय के दुकान के बगल वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए पलट गया। वाहन को बदलापुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र मुरली चला रहा था। आसपास के लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घटना में आयुष (8) पुत्र रमेश कुमार व प्रदीप कुमार (20) पुत्र राम अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिगिं होम में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वाहन में नौ लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed