फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl jumps in front of Godan Express, arms, legs amputated, admitted

युवती ने गोदान एक्सप्रेस के सामने लगाई छलांग, हाथ, पैर कटा , भर्ती

Sat, 22 May 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl jumps in front of Godan Express, arms, legs amputated, admitted
जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज रेल मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को दोपहर एक युवती ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसका हाथ व पैर कट गया । वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मेहरावा रेलवे स्टेशन से करीब दो सौ मीटर आगे एक 18 वर्षीय युवती सलवार सूट पहने पटरी के किनारे ही कुछ देर से टहल रही थी। जैसे ही गोदान एक्सप्रेस अप उसके करीब पहुंची तभी युवती ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान उसका दोनों हाथ एक पैर कट गया । सूचना मिलते ही पुलिस एवं आरपीएफ की टीम मौैके पर पहुंच गई । युवती को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। वह कहां से आई थी और क्यों जान देना चाहती थी पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed