फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   girl absconds with bike in jaunpur

बाइक लेकर फुर्र हुई युवती: सड़क पर हाथ देकर मांगा लिफ्ट, युवक रास्ते में पान खाने गया फिर...

Thu, 04 Apr 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 04:13 PM IST
सार

Jaunpur News: अखिलेश ने नजदीक स्थित सतहरिया पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने मुंगराबादशाहपुर थाने में शिकायत की। बताया जा रहा है कि अखिलेश के रुकने पर युवती ने सतहरिया तक जाने की लिफ्ट मांगी थी।

विज्ञापन
girl absconds with bike in jaunpur
Bike Chor - फोटो : istock

विस्तार

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में एक युवक को गुरुवार को एक युवती को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। युवती ने बाइक सवार युवक से पहले लिफ्ट मांगी, फिर उसे झांसा देकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गोसाईं का पूरा गांव निवासी अखिलेश गिरी अपने घर से मछली शहर की तरफ बाइक से जा रहे थे। वह रायबरेली-जौनपुर नेशनल हाईवे गोविंदासपुर के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें ओवरब्रिज के नीचे एक युवती खड़ी दिखी। युवती ने अखिलेश को आता देख हाथ दिया।
विज्ञापन


अखिलेश के रुकने पर उसने सतहरिया तक जाने की लिफ्ट मांगी। अखिलेश ने उसे बैठा लिया और सतहरिया की ओर चल दिए। सतहरिया पहुंच कर अखिलेश ने गाड़ी रोकी और पान खाने लगे। चाभी बाइक में लगी हुई छोड़ दी। युवती ने बाइक में चाभी लगा देखा और चंद सेकंड में गाड़ी स्टार्ट कर तीव्र गति से मछली शहर की तरफ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से अखिलेश गिरी हतप्रभ हो गया और चिल्लाने लगा। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई लेकिन कोई कुछ न कर सका। अखिलेश ने नजदीक स्थित सतहरिया पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने मुंगराबादशाहपुर थाने में शिकायत की। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि अखिलेश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लड़की की पहचान करा ली गई है। जल्द ही युवती पुलिस के गिरफ्त में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed