फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ghanshyam became the president of Jaiswal society

Jaunpur News: जायसवाल समाज के अध्यक्ष बने घनश्याम

Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam became the president of Jaiswal society
शाहगंज। जायसवाल समाज ने बृहस्पतिवार को पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर अबीर और गुलाल उड़ा। इस दौरान फूलों व इत्र से होली खेली गई। जायसवाल समाज के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व उनकी कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि जिस विश्वास व भरोसे पर समाज ने दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने के लिए समर्पित रहूंगा। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि समाज का सामाजिक और राजनीतिक हस्तक्षेप दिनों दिन मजबूत होता जा रहा हैं। इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की हैं। विशिष्ट अतिथि संरक्षक प्रेम नारायण जायसवाल ने स्वजातीय लोगों को एकता और आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात की। स्वागत युवा अध्यक्ष रजनीश ने किया। अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने की। संचालन रविकांत जायसवाल व ईशान राम ने संयुक्त रूप से किया। आभार कोषाध्यक्ष धीरज उर्फ टोनी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed