फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Get the benefits of the schemes, behave well with the complainants in the police station

योजनाओं का मिले लाभ, थाने में फरियादियों से करें अच्छा व्यवहार

Thu, 16 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Get the benefits of the schemes, behave well with the complainants in the police station
जिलाधिकारी मनीष वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय और थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं को लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। वहीं थाने में पहुंचे लोगों से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। इस दौरान दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल कर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बच्चों के मिनी पार्क देख जहां खुशी जाहिर किया वहीं थानाध्यक्ष के कार्य और व्यवहार को सराहा।
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ बुधवार को अचानक ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। डीएम सीधा बीडीओ कार्यालय में पहुंचे सभी अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। वहीं परिसर में बनाए गए वीसी रूम का फीता काटकर शुरुआत किया। उसके बाद उन्होंने मनरेगा अकाउंटेंट राहुल मिश्रा से गावों में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी लिया। जिसके आधार पर वे सबसे पहले छतौरा गांव पहुंचे। जहां सात लाख की लागत से बनाए जा रहे खेल के मैदान का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मैदान में बैडमिंटन, बॉलीवाल, ओपन जिम, फुटबाल, के अलावा क्रिकेट मैदान और बच्चों के लिए मिनी पार्क देख खुशी जाहिर किया। यहीं बगल बन रहे ग्राम सचिवालय को भी देखा। जिसे सुविधाओं से सुसज्जित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उनका काफिला शेखपुर सुतौली गांव पहंचा। जहां लगभग सात एकड़ भूभाग में बन रहे ग्रामीण क्रिकेट स्टेडियम देख उसकी सराहना की। ग्राम प्रधान के द्वारा यहां विद्युतीकरण की समस्या बताई गई। जिस पर डीएम ने एक्सईएन को फोन कर तत्काल ट्रांसफार्मर व अन्य सामान मुहैया कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीओ क्वापरेटिव दुर्ग बिजय, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, एडीओ आईएसबी राजेंद्र सिंह सोनल, सचिव प्रमोद यादव, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed