फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Get e-KYC done for Kisan Samman Nidhi by June 30

Jaunpur News: किसान सम्मान निधि के लिए 30 जून तक कराएं ई-केवाईसी

Mon, 01 Jun 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Get e-KYC done for Kisan Samman Nidhi by June 30
जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब सभी लाभार्थी किसानों के लिए वर्ष में एक बार ई- केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। कोई किसान निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी नहीं करता है तो किस्त अस्थाई रूप से रोक दी जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे किसान जिन्होंने मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी नहीं कराई है वह 30 जून से पूर्व अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, जिससे योजना की आगामी किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

ये जानकारी देते हुए उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही किस्त जारी की जाएगी।
किसान घर बैठे स्वयं फेशियल ई-केवाईसी कर सकते हैं। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार ने बताया कि योजना को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं वास्तविक पात्र किसानों तक सीमित रखने के उद्देश्य से वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम किसान मोबाइल एप से किसान घर बैठे स्वयं फेशियल ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान निकटतम जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक ई -केवाईसी भी करा सकते हैं, इसके लिए आधार कार्ड व आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed