फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Geo-tagging of schools completed after warning

चेतावनी के बाद विद्यालयों के जियो टैगिंग का कार्य पूरा

Sun, 12 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Geo-tagging of schools completed after warning
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की चेतावनी के बाद विद्यालयों ने जियो टैगिंग का कार्य आखिर पूरा कर लिया। बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए अब विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक कर परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उधार बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 में छात्रों के पंजीकरण के लिए तिथि बढ़ा दी है। पंजीकरण के लिए पहले सात दिसंबर की तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन

अब छात्र कक्षा नौ और 11 में 15 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। जियो टैगिंग का कार्य पूरा नहीं करने पर एक सप्ताह पहले डीआईओएस ने 225 माध्यमिक विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने का निर्देश जारी किया था। डीआईओेएस के निर्देश के बाद सभी विद्यालयों ने जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया है। बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन किया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हालांकि अभी तक परीक्षा के लिए बोर्ड से कोई तिथि घोषित नहीं की गई है। चुनाव को लेकर परीक्षा की तिथि भी साफ नहीं हो पा रही है। बोर्ड का साफ निर्देश है कि बालिकाओं के लिए परीक्षा केंद्र पांच किमी की परिधि में बनाए जाएं और बालकों के लिए परीक्षा केंद्र की दूरी उनके विद्यालय के 10 किमी की परिधि में होनी चाहिए। जियो टैगिंग की सूचनाओं का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed