फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gave triple talaq to wife after recovery warrant was issued

Jaunpur News: वसूली वारंट जारी होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Sat, 24 Aug 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife after recovery warrant was issued
जौनपुर। दीवानी न्यायालय में चल रहे भरण पोषण के मुकदमे में वसूली वारंट जारी होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पत्नी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर की कॉपी सीजेएम कोर्ट में भेज दी गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बल्लोच टोला निवासी यासमीन बानो ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2015 को सिकंदर निवासी बल्लोच टोला के साथ हुई थी। ससुराल में उसे दहेज के लिए मारा पीटा जाता रहा। 2 फरवरी 2019 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में लंबित है। भरण पोषण के मुकदमे में न्यायालय द्वारा वादिनी के पक्ष में निर्णय दिया गया। पति ने भरण पोषण अदा नहीं किया। कोर्ट ने भरण पोषण की धनराशि की वसूली के लिए पति सिकंदर के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया। इससे नाराज होकर सिकंदर ने 21 जुलाई 2024 को 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच अपने मोबाइल से वादिनी की बड़ी बहन के मोबाइल पर कई बार फोन करके गालियां व जान से मारने की धमकी दी। जब वादिनी ने फोन पर बात किया तो सिकंदर ने वादिनी को एक साथ बोलकर तीन तलाक दे दिया। जिसकी रिकॉर्डिंग मौजूद है। वादिनी ने घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दिया लेकिन वादिनी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वादिनी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई और कापी कोर्ट में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed