फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gas fire in the office of the agency , heavy Cshati

गैस एजेंसी के कार्यालय में लगी आग, भारी क्ष्ाति

Sun, 15 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gas fire in the office of the agency , heavy Cshati
रुधौली बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में शनिवार की देर रात आग लग गई। इससे दस साल पुराने कागज के अलावा नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गए। कमरे की दीवारें और छत पूरी तरह खराब हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकान भी प्रभावित हो गए। पिकेट पर तैनात पुलिस के जवान और आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन


रुधौली निवासी राजभूषण की भारत गैस एजेंसी के नाम से रुधौली बाजार में एजेंसी है। शनिवार को कार्यालय का काम निपटाने के बाद एजेंसी के कर्मचारी घर चले गए। रात करीब डेढ़ बजे भवन के प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आफिस में रखे सामान धू-धूकर जलने लगे। कमरे से विकराल लपटें उठने लगीं। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग घबरा गए। फौरी तौर पर मौके पर पहुंचकर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। जेट पंप चलाकर बाजार के लोगों ने बाल्टी आदि से पानी फेंकना शुरू किया।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में पिकेट पर तैनात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। लंबी मशक्कत के बाद लोगों ने भोर में चार बजे के आसपास आग पर काबू पाया। आग बूझने के बाद फायर ब्रिगेड का दस्ता पहुंचा। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका, लेकिन एजेंसी मालिक के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से डेढ़ लाख रुपये नकद, कस्टमर रिकार्ड और रेगुलेटर, पाइप, चूल्हा, प्रेशर कूकर, दो अलमारियां जल गई। इसके अलावा कमरे की दीवारें और छत भी खराब हो गए। सरपतहां थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed