फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Garg directed to settle the problems quickly .

समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करने का निर्देश

Wed, 01 Jul 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Garg directed to settle the problems quickly .
उच्च शिक्षा सचिव अनिल गर्ग मंगलवार को जनपद पहुंचे। जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान  नवीन राजकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदलापुर खुर्द, गढ़ासेनी गांव में सई नदी पर बने पुल और धर्मापुर ब्लाक के लोहिया गांव सरेमू का निरीक्षण किया। साथ ही गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 उच्च शिक्षा सचिव अनिल गर्ग अपराह्न डेढ़ बजे बदलापुर निरीक्षण भवन पहुंचे। इस दौरान  नवीन राजकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदलापुर खुर्द की जांच की। 52 लाख की  लागत से विद्यालय को बनाने के लिए समाज कल्याण निगम द्वारा नवंबर 2013 से कार्य प्रारम्भ किया गया।  जिसे मार्च 2015 तक पूर्ण करना था, लेकिन विद्यालय का निर्माण निर्धारित तिथि तक नहीं हो सका। जिस पर सचिव ने नाराजगी जताई। इस दौरान  अवर अभियन्ता द्वारा बताया गया कि जुलाई 2015 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
विज्ञापन


आरईएस के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता ने  विद्यालय में ईट की जांच की। विद्यालय के निर्माण में सीमेंट एवं बालू की जांच लोनिवि के प्रयोगशाला से कराकर शीघ्र रिपोर्ट देने का  निर्देश दिया। सचिव ने ग्राम प्रधान कोलई को विद्यालय के चारो तरफ  पौधरोपण कराने और   डीडीओ तेज प्रताप मिश्र को विद्यालय में शौचालय  बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सचिव बक्सा विकास खंड के गढ़ासेनी-रीठी पुल  का निरीक्षण  किया। इस दौरान आरईएस के अधिशासी  अभियंता एवं सहायक अभियंता   पुल की गुणवत्ता की  जॉच व नाप-जोख कराया।  सचिव ने कार्य पर सन्तोष व्यक्त किया। वाराणसी लोनि विभाग  द्वारा गत समीक्षा बैठक में  संपर्क मार्ग का निर्माण कराने में विलम्ब करने पर जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने सीडी-2 जौनपुर को कार्य कराने का  निर्देश दिया।


सचिव ने शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। शाम साढ़े पांच  बजे सचिव  लोहिया गांव सरेमू का निरीक्षण किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय सरेमू के प्रांगण में  चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान सचिव ने अधिकारियों को समस्यों की जांचकर  शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने  बताया कि गांव में 20 लाख की लागत से सीसी रोड, विद्युतीकरण, शौचालय,  इन्दिरा आवास, लोहिया आवास, हैंडपंप आदि कार्य किया गया है।  उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बीज के लाभार्थी किसानों की सूची,  मृदा परीक्षण कराने वालो की सूची चौपाल में पढ़कर सुनाया। सचिव ने आंगनबाड़ी,  एएनएम से धात्री माताओं एवं किशोरियों के पोषाहार वितरण पंजीका का  अवलोकन किया। रवीन्द्र नाथ पांडेय द्वारा सचिव को बताया गया कि ग्राम  पंचायत द्वारा सीसी रोड बनने का प्रस्ताव नहीं पास कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed