फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Garbage removed from the roadside in the city, people said I wish it was like this everyday

शहर में सड़क किनारे से हटा कूड़ा, लोग बोले- काश! रोज ऐसा ही होता

Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Garbage removed from the roadside in the city,  people said  I wish it was like this everyday
इम्पैक्ट मछलीशहर पड़ाव पर नगरपालिका द्वारा उठवाया गया कूड़ा तथा सफाई का निरीक्षण करते ईओ संतोष ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर में सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर को शनिवार को हटा दिया दिया गया। इसे देखने के बाद लोगों ने कहा, शायद यही व्यवस्था रोज होती तो शहर स्वच्छ लगने लगता। नगर में सफाई व्यवस्था व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। स्थिति यह है कि सड़क किनारे कूड़ों का ढेर लगा रहता है। इसे लेकर अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके बाद नगर पालिका के ईओ संतोष कुमार मिश्रा शनिवार को हरकत में आए और वह पूरे दिन कई बार शहर में भ्रमण करने निकले। उनके निरीक्षण की भनक लगते ही सफाई कर्मचारी अपने काम में जुट गए।
विज्ञापन

नगर पालिका जौनपुर के पास 280 आउटसोर्सिगिं, 170 नियमित और 72 संविदा पर सफाई कर्मचारी हैं। इनके भरोसे शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दावा किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक रोज 92 टन कूड़ा निकलता है। मगर नगर भ्रमण करने पर पता लगता है कि सड़क किनारे कूड़ा कलेक्शन स्थल बना दिया गया है। इनमें कुछ स्थानों पर कूड़ा बाक्स रखा मिलेगा, जबकि अधिकांश स्थलों पर वह भी नहीं। ऐसे में स्थिति यह है शहर में स्वच्छता अभियान फेल होता नजर आ रहा है। अमर उजाला में पेज नंबर दो पर ‘पड़ी फटकार, फिर भी नहीं आया सुधार’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसका असर यह हुआ कि ईओ संतोष शुक्ला सुबह ही नगर भ्रमण किए। इसके बाद समाधान दिवस में शामिल हुए। जहां से खाली होने के बाद वे फिर शहर में भ्रमण किए।
विज्ञापन

मैंने पूरे दिन शहर में निरीक्षण किया। सभी जगह कूड़ों का उठान हुआ। कुछ स्थानों पर कंटेनर की जरूरत थी, वहां रखवा दिया गया है। अगर कहीं कूड़ा का उठान नहीं हो रहा है तो संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed