फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ganga Ghat will be like Gomti Ghat

गंगा घाट जैसे होंगे गोमती के घाट

Wed, 05 Apr 2017 12:59 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 05 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ganga Ghat will be like Gomti Ghat
गोमती नदी पर बने पुल के ‌ि‌कनारे विकसित होंगे घाट। - फोटो : jounpur
पर्यटन को बढ़ावा देने की गरज से शहर में गोमती नदी के घाटों को वाराणसी के गंगा नदी के घाटों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।  इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे वह मुख्यमंत्री को भेजेंगे। आधा किमी बनने वाले घाटों के विकास पर 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


आदि गंगा गोमती का शांतिमय तट तपस्वी, ऋषियों के चिंतन एवं मनन का एक प्रमुख पुण्य स्थल के रूप में माना जाता है। जहां से वेदमंत्रों के स्वर एवं देववाणियां गूंजती थी। गोमती एवं सई नदियां जिले की  अनवरत बहने वाली नदियां है। वैसे तो इसके अलावा बसुही, वरूणा, पीली, मामुर एवं गांगी यहां की छोटी नदियां है। गोमती नदी शहर के बीचो-बीच से निकल कर गाजीपुर जिले में गंगा नदी में मिल जाती है। गोमती नदी पर शहर में तीन पुल बने है। इसमें ऐतिहासिक  शाही पुल पूरे देश का एक अनूठा पुल हैं जिसका निर्माण 1564 में अकबर के शासनकाल में हुआ था।
विज्ञापन


गोमती नदी के घाटों पर कब्जा हो रहा है। ऐसे में गोमती नदी को पर्यटन के रूप में विकसित कराने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शाही पुल से लेकर सदभावना एवं शास्त्री पुल तक नदी के दोनों किनारे घाट को पक्का बनाएं जाने का खाका तैयार करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगीने भी इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इस पर तकरीबन 100 करोड़ का खर्च होने का अनुमान है। जिसमें नदी की साफ-सफाई, दोनों तरफ घाटों का निर्माण, वाहनों के लिए पार्किग एवं नदी में बाहर से बहने वाले  पानी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed