फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   gang rape with girl

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
gang rape with girl
नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात बस के इंतजार में बैठी एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक करीब 22 वर्ष की एक युवती सोमवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र में पहुंची। वह किसी गांव में जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवती को सुरक्षा के लिहाज से पास के एक कमरे में बैठने को और कहा कि अभी कोई न कोई साधन मिल जाएगा। युवकों की बात में आकर युवती काफी देर तक इंतजार करती रही, लेकिन उसे कोई साधन नहीं मिला। आस पास की दुकानें बंद हो गई। सड़क पर भी सन्नाटा पसर गया तो युवक लड़की को बहला फुसलाकर एक मकान में ले गए। जहां रात में सात आठ की संख्या में युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह लड़की रोते हुए सड़क पर पहुंची तो आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सरायपोख्ता पुलिस चौकी पर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की का नाम पता पूछकर उसके घर भेज कर मामले को दबा दिया। शहर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर किसी ने तहरीर दी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed