फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ganesh Utsav started with Ganpati Puja

गणपति पूजन के साथ शुरू हुआ गणेश उत्सव

Fri, 10 Sep 2021 07:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav started with Ganpati Puja
जौनपुर में सिद्धि के देवता भगवान श्रीगणेश उत्सव की शुरूआत शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के साथ हो गई। श्रीगणपति पूजा महासमिति की ओर से जिले में 44 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। कोविड-19 के गाइड लाइन और सरकार के निर्देश पर सभी पंडाल खाली स्थान, मंदिर परिसर अथवा घरों में लगाए गए हैं। शुक्रवार की शाम शहर के ताड़तला स्थित शिव शक्ति गणपति पूजा समिति की ओर से शाम को हवन पूजन के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक पंडित अवधेश महराज और अध्यक्ष संजय जांडवानी की मौजूदगी में हवन पूजन हुआ। गणपति 10 सितंबर से शुरू होकर 16 तक चलेगा। इसी दिन शाम को विर्सजन कुंड में प्रतिमाएं विर्सजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शेरवा गांव निवासी रितेश सिंह के आवास पर स्थापति गणपति पूजा पंडाल में कर्मकांडी विद्वान संजय उपाध्याय ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर गणेश जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। यजमान शैलेंद्र सिंह ने सात दिवसीय संकल्प लेकर आरती पूजन किया। कार्यक्रम में आयुष मोदनवाल, संजय सिंह, ब्रह्मदेब उपाध्याय, देवी प्रसाद जायसवाल व प्रतीक सिंह आदि पृजन कार्यक्रम में रहे। फतेहगंज गुलजारगंज व खपरहा आदि बाजारों में गणपति पूजा महोत्सव शुरु हुआ। मडियाहूं, रामपुर, बरसठी, जलालपुर, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, खेतासराय आदि क्षेत्रों में धूमधाम से गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed