फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ganesh-Lakshmi puja pandals set up at 55 places in the district

Jaunpur News: जिले के 55 स्थानों पर लगे गणेश-लक्ष्मी पूजा पंडाल

Sun, 19 Oct 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ganesh-Lakshmi puja pandals set up at 55 places in the district
ज्योति पर्व दीपावली में होने वाले 5 दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की शुरुआत शनिवार से हो गई। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के नेतृत्व में धनतेरस के दिन जगह-जगह लगाए गए 55 पूजन पंडाल में भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा रख दी गई। विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इन देवी-देवताओं का पट्ट खुला जहां जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि नगर सहित अगल-बगल के क्षेत्रों में 5 दर्जन से अधिक जगहों पर पूजन पंडाल बनाया गया है। शासनादेश का पालन करते हुए महासमिति के नेतृत्व में यह अनुष्ठान चल रहा है। वहीं महासचिव संतोष यादव ने बताया कि यह अनुष्ठान 5 दिवसीय है। शनिवार को धनतेरस के दिन पूजन पंडालों में देवी-देवताओं की प्रतिमा लग गई हैं। आगामी 22 अक्टूबर को महासमिति के नेतृत्व में समस्त प्रतिमाओं का विसर्जन नखास के विसर्जन घाट पर बने शक्ति कुंड में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed