{"_id":"57f162754f1c1bb61b574dc8","slug":"gandhi-s-ideals-of-peace-will-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन के लिए गांधी के आदर्शों पर चलना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन के लिए गांधी के आदर्शों पर चलना होगा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती पर टीडी पीजी कालेज में सफाई करते छात्र और शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर रविवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में इन महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
गांधी चौराहा स्थित गांधी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी ने माल्यापर्ण किया। सुबह स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिला कारागार में खेल कूद एवं कैदियों को फल वितरित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रम्ह देव वर्मा को माल्यार्पण कर उन्हे अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। यहां डीएम ने कहा कि गांधी जी के आदर्श एंव मूल्यों पर चलकर ही शान्ति एवं अमन को कायम किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों की सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। कांग्रेस नेता तिलकधारी निषाद की अध्यक्षता में उनके आवास पर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सहकारी कालोनी में, कांग्रेस के नगर कार्यालय पर अध्यक्ष नेयाज ताहिर की अध्यक्षता में बापू और पूर्व पीएम लाल
बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री द्वारा दिया गया नारा जय जवान जय किसान 21वीं सदी में और भी प्रासंगिक हो गया है।
महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर डा. अख्तर हसन शिया डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. सादिक रिजवी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर सफाई अभियान चलाया गया। राज कालेज में उप प्राचार्य विष्णुचंद्र शास्त्री के नेतृत्व में और सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
जनक कुमारी इण्टर कालेज की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया । तिलकधारी महाविद्यालय स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डा. माधुरी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षकों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी में प्रधानाचार्य विजयशंकर ने बापू के जीवन पर प्रकाश डाला।