फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gallantry honor to four police personnel including SHO Sureri

थानाध्यक्ष सुरेरी समेत चार पुलिस कर्मियों को शौर्य सम्मान

Mon, 15 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gallantry honor to four police personnel including SHO Sureri
शौर्य सम्मान के लिए चुने गए मुख्य आरक्षी भानु प्रताप सिंह की फोटो - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आतंक का पर्याय बने एक लाख के इनामी प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित के एनकाउंटर करने वाले थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मियों को अब ईनाम मिला हैं। इन सभी जाबाज पुलिस कर्मियों को शौर्य सम्मान के लिए चुना गया है। जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने किए जाने में विशिष्ट सेवा देने पर एक थानाध्यक्ष समेत तीन चार आरक्षियों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इन्हें पुलिस लाइन में सुबह साढ़े सात बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के हाथों सराहनी सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इनमें वर्तमान समय में सुरेरी में तैनात थानाध्यक्ष श्रीप्रकार राय, क्राइम ब्रांच में तैनात मुख्य आरक्षी अमित कुमार राय, क्राइम ब्रांच में तैनात मुख्य आरक्षी भानु प्रताप सिंह, सरपतहा थाने में तैनात आरक्षी संजय सिंह का नाम शामिल हैं। ये सभी दिसंबर 2021 में सरपतहां थाने में तैनात थे। इन्होंने आतंक का पर्याय बन चुके एक लाख के इनामी बदमाश प्रशांत पांडे उर्फ़ कल्लू पंडित को सितंबर को सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव स्थित झोखरिया बाग में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था,जो सुल्तानपुर जिले के कादीपुर का रहने वाला था। उसके खिलाफ महाराजगंज, जौनपुर, सरपतहां और अंबेडकरनगर के कई थानों में ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ सुल्तानपुर में 50 हजार और जौनपुर व अंबेडकरनगर में 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। क्रॉस फायरिंग में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कल्लू पंडित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

ौर्य सम्मान के लिए चुने गए मुख्य आरक्षी अमित राय

ौर्य सम्मान के लिए चुने गए मुख्य आरक्षी अमित राय- फोटो : JAUNPUR

शौर्य सम्मान के लिए चुने गए आरक्षी संजय सिंह की फोटो

शौर्य सम्मान के लिए चुने गए आरक्षी संजय सिंह की फोटो- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed