फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Funke 150 transformers in the rain

बारिश में फुंके 150 ट्रांसफार्मर 

Mon, 11 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Funke 150 transformers in the rain
अहियापुर स्थित कारखाने में मरम्मत के लिए रखे गए फुंके ट्रांसफार्मर। 
मानसून शुरू होते ही ट्रांसफार्मरों के जलने की संख्या बढ़ गई है। जहां पिछले महीने 60 जले थे वहीं 22 जून से अभी तक 150 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। ट्रांसफार्मरों का रख रखाव भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। तेल के स्तर की कभी जांच नहीं होती। मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


उधर ट्रांसफार्मर जलने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मियांपुर सहित कई जगह मोबाइल ट्रांसफार्मर के भरोसे विद्युत की सप्लाई हो रही है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद उसे बदलने का नियम तो 24 घंटे का है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हफ्तों बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते। 
विज्ञापन


बारिश शुरू होते ही अर्थिंग दुरुस्त नहीं होने से तो स्पार्किंग व तेल की कमी होने से ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला शुरु हो जाता है। जिससे अन्य मौसम की अपेक्षा बारिश के मौसम में ट्रासंफार्मर अधिक जलते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि  22 मई से 21 जून के बीच 60 ट्रासफार्मर फुंके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 22 जून से 10 जुलाई के बीच 150 ट्रासंफार्मर जल चुके  हैं। बावजूद इसके विभाग ट्रांसफार्मरों के सुरक्षा केा लेकर गंभीर नहीं है। नगर क्षेत्र में रुहट्टा आदि स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं, जो हर समय दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।  जिससे लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है।


हालत यह है कि ट्रांसफार्मर फुकने से जहां लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं। वहीं किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। सर्वाधिक ट्रांसफार्मर ग्रामीण अंचल के ही फुंके पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed