फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   From the village to the city decorated stalls

गांव से शहर तक सजे पंडाल 

Sat, 01 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 01 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
From the village to the city decorated stalls
ओलंदगंज फलवाली गली स्थित पंडाल में पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमा
शारदीय नवरात्र में दर्शन पूजन के लिए मंदिर और पंडाल सज कर तैयार हो गए हैं। देवी मंदिरों में शुक्रवार को सफाई के साथ सजाने का सिलसिला चला। शनिवार से मंदिर और पंडाल देवी के जयकारे से गूंजेंगे। पूजा समितियों के पदाधिकारी आदि शक्ति की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए पूजा पंडालों में ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम तक देवी प्रतिमाओं को पंडालों में पहुंचाया गया।   शनिवार को हवन पूजन के साथ पंडालों में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। देवी आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कलश स्थापना कर मां भगवती की उपासना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


साफ  सफ ाई और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी तैयार है। दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों की बैठक आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। मां शीतला धाम चौकिया, मां मैहर मंदिर परमानतपुर में शुक्रवार को ही मंदिर की सफाई करने के साथ दर्शन पूजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापूजा को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई।    उधर, जिला मजिस्ट्रेट भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि दशहरा पर्व को सकुशल कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। 12 सेक्टर  व 27 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 13 रिर्जव मजिस्ट्रेट रखे गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed