{"_id":"6a55425640cc6e650606d209","slug":"from-hobby-to-style-statement-the-growing-craze-for-tattoos-women-have-surged-ahead-of-men-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-158857-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक से स्टाइल तक: टैटू का बढ़ा क्रेज, पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक से स्टाइल तक: टैटू का बढ़ा क्रेज, पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं
विज्ञापन
शाही पुल पर टैटू बनवाती महिला। संवाद
जौनपुर। शरीर पर टैटू बनवाना अब सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि अपनी पसंद, व्यक्तित्व और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम बनता जा रहा है। पहले जहां टैटू का शौक मुख्य रूप से युवाओं और पुरुषों तक सीमित था, वहीं अब महिलाएं इस ट्रेंड में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। शहर से लेकर गांव तक टैटू का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर टैटू बनाने वाले कलाकार लोगों को विभिन्न डिजाइनों के प्रति आकर्षित कर रहे हैं। वहीं शहर के शाहीपुल क्षेत्र में टैटू स्टूडियो और कलाकार आकर्षक डिजाइनों के पोस्टर लगाकर ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
शहर के टैटू आर्टिस्ट सोनू बताते हैं कि उनके पास पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं टैटू बनवाने पहुंच रही हैं। हर महीने करीब 40 से 50 महिलाएं, जबकि 20 से 30 पुरुष टैटू बनवाते हैं। पहले जहां बड़े आकार के टैटू का चलन था, वहीं अब छोटे और आकर्षक डिजाइन अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टैटू बनवाने वालों की उम्र का दायरा भी बढ़ा है। पहले 20 से 30 वर्ष के युवा अधिक आते थे, लेकिन अब 16 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के लोग टैटू बनवा रहे हैं। कई लोग शरीर पर पड़े पुराने निशानों को छिपाने के लिए भी टैटू का सहारा लेते हैं।
लोग अपनी रुचि और व्यक्तित्व के अनुरूप डिजाइन चुन रहे हैं। किताबों के शौकीन पुस्तक से जुड़े, संगीत प्रेमी म्यूजिक सिंबल, धार्मिक आस्था रखने वाले देवी-देवताओं के चित्र, पशु प्रेमी विभिन्न जानवरों के चित्र और कई लोग मोरपंख जैसे पारंपरिक डिजाइन बनवाना पसंद कर रहे हैं।
डिजाइन के अनुसार तय होती है कीमत-टैटू आर्टिस्ट वीरेंद्र निषाद ने बताया कि टैटू की कीमत उसके आकार, डिजाइन और जटिलता पर निर्भर करती है। छोटे टैटू 200 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जबकि बड़े और विशेष डिजाइन वाले टैटू की कीमत 30 से 40 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। किसी व्यक्ति की तस्वीर या अत्यधिक कलात्मक डिजाइन वाले टैटू सबसे महंगे होते हैं।