फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraudster caught with fake passport

जाली पासपोर्ट के साथ जालसाज को पकड़ाया

Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraudster caught with fake passport
शाहगंज। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कौडि़या निवासी एक युवक को जाली पासपोर्ट के साथ उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। युवक पर पासपोर्ट प्रतिबंधित होने के बाद वर्ष 2002 में दूसरे के नाम से पासपोर्ट बनवाकर कुवैत नौकरी करने गया था, जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इसके बाद पुलिस लगातार इस युवक पर निगाह बनाई हुई थी, उसके आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने शनिवार को उसके घर पहुंचकर उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन

कौडि़या गांव निवासी एक व्यक्ति कुवैत में नौकरी कर रहा था। वहां पर समय पूरा होने पर उसके पासपोर्ट को प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिससे वह तीन साल बाद ही फिर कुवैत नौकरी करने जा सकता था, लेकिन युवक वापस आने के बाद वर्ष 2002 में दूसरे के नाम से जाली पासपोर्ट बनवार फिर कुवैत नौकरी करने चला गया था। बीते एक पखवारे पूर्व जब वह घर आया तो इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों से की, जिसके बाद शाहगंज कोतवाली पुलिस हरकत में आई। वह शनिवार की सुबह छापेमारी कर उक्त जालसाज युवक को उसके घर से पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस संबंध में मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक विजय सिंह गौड़ ने बताया कि कौडि़या गांव निवासी युवक के ऊपर जाली पासपोर्ट बनवाकर कुवैत जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद युवक को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके पासपोर्ट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed