फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraud of five lakhs in the name of getting jobs, case against four

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, चार के खिलाफ केस

Mon, 04 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs in the name of getting jobs, case against four
महराजगंज। एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने महराजगंज थाना क्षेत्र के खैरपारा निवासी मोहम्मद इलियास से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में इलियास ने कहा है कि शाहगंज कस्बा निवासी मौसेरे भाई मुस्तकीम ने उनसे कहा था कि कुछ लोग पैसा लेकर एयरपोर्ट में नौकरी दिला रहे हैं। इलियास राजी हो गया तो मुस्तकीम ने अपने तीन साथियों से उसकी मुलाकात कराई। उनके झांसे में आकर उसने 60 हजार नकद और 4.40 लाख अपने बैंक खाते से उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। लेकिन 4 माह बाद भी जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उनसे पूछताछ की। उससे कहा गया कि चिंता न करें जल्द ही डाक से नियुक्ति पत्र घर आ जाएगा। स्पीड पोस्ट से नियुक्ति पत्र पहुंच गया। उसे लेकर वह नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा तो उसे बताया गया कि यहां से न तो कोई वेकेंसी निकली थी ना तो कोई नियुक्तिपत्र जारी किया गया है। यह फर्जी नियुक्ति पत्र है। पीड़ित की तहरीर पर खुटहन थाने की पुलिस ने अहिरौली निवासी परीक्षित पांडे व शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद अजीम, मोहम्मद नूर उल्लाह एवं मुस्तकीम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed