फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four students of East University got success in GATE

Jaunpur News: पूविवि के चार विद्यार्थियों ने गेट में पाई सफलता

Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four students of East University got success in GATE
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के चार विद्यार्थियों ने आईआईटी की ओर से कराई गई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) में सफलता प्राप्त किया है। इस बार गेट की परीक्षा को भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने संपन्न कराया गया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भौतिकी विभाग के छात्र अतुल यादव तथा भू एवं ग्रहीय अध्ययन विभाग कि छात्रा सोनल यादव ने गेट की परीक्षा पास की। इसके अलावा विवि के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के बीटेक मेकेनिकल विभाग के छात्र अमन कुमार एवं बीटेक कंप्यूटर विज्ञान विभाग के छात्र शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी परीक्षा उत्तीर्ण किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. सौरभ पाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed