फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four players of East University cricket team selected for World University Competition

Jaunpur News: पूविवि क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए चयन

Sat, 23 Nov 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four players of East University cricket team selected for World University Competition
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए हुआ है। इन्हीं में से एक खिलाड़ी का चयन मध्य प्रदेश की टीम में सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के लिए भी हुआ है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुरुष क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ी अमर चौधरी, त्रिपुरेश सिंह, जमशेद अहमद एवं अभिषेक कौशल का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए हुआ है। साथ ही त्रिपुरेश सिंह का चयन मध्य प्रदेश की टीम में सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी खेलने के लिए भी हुआ है। खेलकूद परिषद के सचिव प्रो. ओपी सिंह ने शुक्रवार को कुलपति को विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की ओर से राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में जीती गईं ट्राॅफियां को सौंपी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने शुक्रवार को राजस्थान जेजेटी विश्वविद्यालय झुंझुनू में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही कबड्डी की टीम ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने संबलपुर विश्वविद्यालय, उड़ीसा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शुक्रवार को हेमचंद दुर्ग विश्वविद्यालय को 9-0 से पराजित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 6 से 9 सितंबर तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित हुई थी। उसमें भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम विजेता थी। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता, जो नेशनल स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय मणिपुर की ओर से छह से 10 नवंबर तक आयोजित की गई थी। उसमें भी विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही। संबलपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा में 11 से 16 नवंबर तक आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हाॅकी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही संबलपुर विश्वविद्यालय में 22 से 25 अक्टूबर को आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सचिव प्रो. ओपी सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed