फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four people died in separate road accidents uncle and nephew are among the dead

Jaunpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, मरने वालों में चाचा भतीजा शामिल, पुलिस कर रही जांच

Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
सार

चार हादसों में चाचा-भतीजे सहित चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई इसके साथ ही तीन लोगों की मौत ट्रेलर की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Four people died in separate road accidents uncle and nephew are among the dead
सांकेतिक तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत चार लोगों की माैत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ के पास मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा से बाइक टकरा गई। बाइक सवार तीन लोग ट्रेलर के नीचे आ गए। इसमें से चाचा भतीजे की की मौके पर मौत हो गई। वहीं पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के काजीबाजार(पतहना) गांव के निवासी अमला प्रसाद(55) बाइक पर अपने भतीजे मोहित(25) और पड़ोसी शालू(22) को बैठाकर सुबह करीब 10 बजे सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग बाजार जा रहे थे। पतहना मोड़ के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति बगल से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे आ गए।
विज्ञापन


माैके पर ही अमला(55) व मोहित(25) की मौत हो गई। वहीं शालू गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा चालक भाग गया। सूचना लगते ही पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा। ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन की शादी से पहले भाई की माैत से मातम में बदला खुशी का माहाैल : अमला प्रसाद के बेटे अर्पित ने बताया कि मोहित(25) दो बहनों और दो भाइयों सबसे छोटा था। मोहित की बहन इंदु की शादी 8 जून को थी। इसकी तैयारी में मोहित लगा हुआ था। मंगलवार को भी मोहित विवाह से संबंधित सामान की खरीदारी करने बाजार के लिए निकला था।

उधर बहन की शादी से पहले मोहित की माैत से घर में खुशी का माहाैल मातम में बदल गया। बहन इंदु रो-रो कर बेहाल हो गई। वहीं, अमला प्रसाद परिवार के इकलौते कमाऊ व्यक्ति थे। दोनों बेटे अर्पित और रोहित रो-रोकर बेहाल हो गए।

बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही थीं परमशीला : सिकरारा चौराहा के पास मंगलवार की भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चौरा मोहनदास गांव निवासी परविंद यादव(32) की मौत हो गई। वह घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति की मौत से पत्नी संजू -रोकर बेहाल हो गई।


उधर, धर्मापुर के जौनपुर-केराकत हाईवे पर मुफ्तीगंज नाले के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार केराकत के बेलाव निवासी परमशीला घायल हो गई। वह सोमवार को अपने बेटे के साथ बाइक से अपने मायके गौराबादशाहपुर पड़ौवा जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक केराकत अवनीश राय ने बताया कि वाहन की टक्कर महिला घायल हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed