फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four of the goods made ??millions from shops

चार दूकानों से लाखों का माल उड़ाया

Sat, 21 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four of the goods made ??millions from shops
जिले में शुक्रवार की रात चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग सहम गए। सरपतहा में सराफा और केराकत में फर्नीचर, मोबाइल और साइकल की दूकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


 पुलिस और डाग स्क्वायड के तमाम प्रयास के बाद भी किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। एक ही रात चोरी की आधा दर्जन घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है।
विज्ञापन




सरपतहा थानाक्षेत्र की सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में सराफा की दुकान में तीन महीने के भीतर तीसरी बार चोरी की घटना हुई। किसी भी घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। सुइथाकला: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामचंद्र सोनी की ज्वेलरी की दूकान सरपतहा थानाक्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में है। दूकान पुलिस चौकी से महज सात सौै मीटर दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान के बगल स्थित क्लीनिक का ताला तोड़कर दूकान में घुसे और अंदर की दीवार में सेंध काटकर ज्वेलरी की दुकान में पहुंचे। दुकान में रखी आलमारी तोड़कर उसमें से ढाई किलो चांदी और 20 ग्राम सोना समेत एक हजार रुपये नकद सहित करीब डेढ़ लाख की संपत्ति उठा ले गए। सुबह डा. सुशील कुमार अपने क्लीनिक पर पहुंचे तो अंदर से सेंध कटी देख इसकी सूचना रामचंद्र सोनी को दी।

 सूचना पर चौकी इंचार्ज कमला यादव मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। डाग स्क्वायड टीम भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। केराकत: कस्बे की तीन दूकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कस्बा निवासी दीन मोहम्मद की सिहौली चौराहे पर साइकल मरम्मत की दूकान गुमटी में है। गुमटी तोड़कर उसमें रखे 15 सौ रुपये, साइकल का नया ट्यूब आदि सामान उठा ले गए।

 गुमटी के बगल में स्थित  सरोनी पश्चिम पट्टी गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा की फर्नीचर की दूकान का ताला तोड़कर उसमें रखी ड्रिल मशीन समेत कई कीमती सामान पार कर दिया।


बगल में स्थित किसान मोबाइल सेंटर की दूकान का शटर चांड़कर उसमें रखे ब्रांडेड कंपनियों के 42 मोबाइल फोन और चाइना के 22 मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि सामान चोर उठा ले गए। दूकान मालिक दीपक यादव का बगल में घर भी है। सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देख हैरान हो गए। अंदर देखा तो माल गायब था। उन्होंने तुरंत पुुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई छविनाथ और  डाग स्क्वायड भी पहुंचा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed